JSSC CGL PAPER LEAK : रांची सीआईडी की विशेष कोर्ट में साल 2024 में हुई JSSC-CGL परीक्षा में पेपर लीक केस के आरोपी कृष्णा स्नेही की बेल पर 8 मई को बहस होगी। इससे पहले इस केस के छह आरोपियों की बेल पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

21-22 सितंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा :- 

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 21 सितंबर और 22 सितंबर को राज्य के सभी जिलो में परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गयी थी। सीजीएल पेपर में कथित धोखाधड़ी और सीजीएल परीक्षा के उम्मीदवार के साथ धोखाधड़ी और दिग्भ्रमित करके प्रश्नपत्र देने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया था।

CGL PAPER के प्रश्नपत्रों के नाम पर धन उगाही :- 

अनुसंधान में पता चला कि परीक्षा के पहले ही एक गिरोह के सदस्य ने अभ्यर्थियों को CGL PAPER के प्रश्नों को देने के नाम पर धन उगाही की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *