CRIME NEWS/मेदिनीनगर : विगत 27 अक्टूबर को पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में जसमुद्दीन अंसारी उर्फ नवाब नामक वेल्डिंग दुकानदार की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

जसमुद्दीन की हत्या महज चार फीट के रास्ते के लिए उसके पड़ोसी इरफान अंसारी ने करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में ने तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा में रहने वाले अब्दुल रमजान को गिरफ्तार किया है। वहीं मास्टरमाइंड इरफान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के लिए इरफान अंसारी ने अब्दुल रमजान और बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले सैफुल्लाह खान को ढाई लाख रुपये की सुपारी दी थी। 50 हजार रुपए एडवांस के रूप में दिए गए थे।
जसीमुद्दीन अंसारी और इरफान अंसारी के बीच चार फीट रास्ते को लेकर विवाद था। दोनों के बीच आपसी सहमती थी कि घर निर्माण के लिए 8 फीट रास्ता छोड़ा जाएगा, जिसमें चार फीट जसमुद्दीन और 4 फीट इरफान अंसारी रास्ते के लिए जमीन छोड़ेगा। इरफान ने घर निर्माण के दौरान 4 फीट जमीन का रास्ता छोड़ दिया था जबकि जसमुद्दीन ने घर बनाने के दौरान रास्ता नहीं छोड़ा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद एवं बहस भी हुई थी। बहस के बाद इरफान ने हत्या की योजना तैयार की थी।
रीष्मा रमेशन, एसपी