गढ़वा :  मंगलवार को मेराल थाना क्षेत्र के कमरमा गांव में हुई चिमनी दुर्घटना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली।

एसडीओ ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल मजदूर से मुलाकात की और चिकित्सकों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला सुरक्षा मानकों की अनदेखी का प्रतीत होता है। इस संबंध में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने अंचल अधिकारी मेराल, जिला खनन पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक और कारखाना निरीक्षक को संयुक्त रूप से जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं गंभीर लापरवाही का नतीजा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *