लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के पावन अवसर पर पांकी विधान सभा क्षेत्र के तरहसी प्रखण्ड के मझिगवां ग्राम में स्थित माँ झलखंडी मन्दिर के प्रांगण में मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान झलखंडी मन्दिर पूजा कमिटी के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया।
मौके पर कमेटी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक प्रत्याशी पांकी विधानसभा क्षेत्र प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रोफेशनल विंग कांग्रेस युवा नेता रूद्र शुक्ला को पगड़ी पोसी कर तलवार भेट कर सम्मानित किया।इस दौरान श्री शुक्ला ने कहा कि मां झलखंडी का यह पावन स्थल अब पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने जा रहा है जिससे मेला और भव्य रूप धारण करेगा। इससे युवाओ को रोजगार भी मिलेगा ।
मां झलखंडी मेला में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पलामू जिला सहित कई जिलों से आते है और मां झलखंडी का आशीर्वाद प्राप्त करते है मां झलखंडी मंदिर में स्थापित माता स्वयं जन्मा है और उनके आशीबाद से सबकी मनोकामना पूरा होता है ।
मां झलखंडी का आशीर्वाद सदैव पांकी विधान सभा सहित पूरे पलामू जिला और झारखंड पर बना रहे और सुख समृद्धि शांति भी बनी रहे यही कामना करता हूं ।