मेदिनीनगर: शुक्रवार को शहर के बेलवाटिका मोहल्ला की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्पाद अधीक्षक और उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन से मुलाकात की। इन्होंनें एक ज्ञापन सौंपकर यह मांग किया की बेलवाटिका चौक जैसे रिहाइशी इलाके में शराब दुकान स्थानांतरित करने को लेकर मुहल्लेवासी लगातार प्रयासरत हैं लेकिन इसका अभीतक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है।

इसलिए जल्द से जल्द इस मुद्दे पर संज्ञान लिया जाए। क्योंकि दुर्गापूजा का त्योहार बिल्कुल नजदीक है । ऐसे में नवयुवक संघ बेलवाटिका के पंडाल के ठीक सामने शराब दुकान चलना हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ है। स्कूलों के स्टॉपेज, मंदिर, मशहूर डॉक्टर्स के नर्सिंगहोम, पवित्र कल्पतरू इसी चौक पर स्थित है ।ऐसी जगह शराब दुकान का होना अत्यंत दुखद है जबकि इस दुकान का आवंटन स्टेशन रोड के लिया हुआ है।