पलामू : मंगलवार से पलामू के इलाके में शराब नहीं मिलेगी। बता दें कि पलामू में 79 शराब की दुकानें है जिन्हें झारखंड स्टेट ब्रिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड सभी शराब दुकानों को टेकओवर करेगी। यह प्रक्रिया अगले तीन से चार दिनों तक चलेगी। जिसके कारण शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

 

दरअसल, झारखंड में शराब दुकानों का संचालन निजी कंपनी द्वारा किया जाता रहा है। कंपनी का एमओयू 30 जून तक ही था। सरकार द्वारा आदेश नहीं मिलने के कारण झारखंड स्टेट ब्रिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सभी शराब दुकानों को टेकओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं उत्पाद अधीक्षक : 

इस संबंध में पलामू के उत्पाद अधीक्षक संजीत देव ने बताया कि सभी शराब दुकानों को टेकओवर किया जा रहा है। अगले तीन से चार दिनों तक यह प्रक्रिया चलेगी। टेकओवर करने के बाद शराब दुकानों का संचालन शुरु होगा। सरकार द्वारा निर्देश नहीं मिलने के बाद सभी दुकानों को टेकओवर किया जा रहा है।

प्रक्रिया खत्म होने या अगले आदेश तक शराब की दुकान बंद रहेगी। उल्लेखनीय है कि पलामू जैसे इलाके में शराब की खपत बड़े पैमाने पर होती है। विभागीय आंकड़ों की माने तो 2024-25 में पलामू के इलाके में 108 करोड़ रुपए की शराब की खपत हुई है। त्योहार और विशेष अवसरों पर पलामू में दो करोड़ रुपये की शराब खपत हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *