मेदिनीनगर : मंगलवार की रात्रि हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार रेलवे क्रॉसिंग तथा हाईस्कूल क्रॉसिंग के बीच ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मेदिनीनगर के बारहलोटा निवासी नन्हू राम (34वर्ष) के रूप में हुई है। नन्हू राम हैदरनगर के एक होटल में काम करता था।

बताया जा रहा है कि संभवतः वह रात्रि में शौच के लिए निकला होगा इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है। इसके साथ ही मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *