गढ़वा : जिले के चिनियां थाना क्षेत्र के चिनियां गांव में हुए जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें एक व्यक्ति और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान योगेंद्र साव (40 वर्ष) व उनकी पत्नी ममता देवी(35 वर्ष) के रुप में हुई है। इस संबंध में योगेंद्र ने बताया कि कपिल साव द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा था।

जिसे रोकने पर विवाद हो गया। जिसके बाद कपिल अपने सहयोगियों ने मनोज साव,रविन्द्र साव, पप्पू प्रसाद, संतोष प्रसाद, शंकर प्रसाद, चल बिदर प्रसाद, गुंडन प्रसाद आदि ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां योगेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *