लाइव पलामू न्यूज : पांकी के तरहसी से शादी समारोह में शामिल होने आ रही एक जाइलो कार में शुक्रवार को रेडमा चौक के पास अचानक आग लग गई। कार में महिलाएं और बच्चे समेत करीब 10 लोग सवार थें। समय रहते ट्रैफिक प्रभारी शमाल अहमद की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

जैसे ही जाइलो रेडमा चौक पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने देखा कि कार के पिछले हिस्से से धुआं निकल रहा है। देखते ही देखते कार में आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद ट्रैफिक प्रभारी शमाल अहमद ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे रुकवाया।

उन्होंने पहले सभी महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और पास के दुकानदारों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। कार सवार सभी लोग सकुशल हैं। बाद में बच्चों और महिलाओं को ऑटो की व्यवस्था कर उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया, जबकि जाइलो को नजदीकी गैराज भिजवाया गया।

स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक प्रभारी की सूझबूझ और हिम्मत की सराहना की है। अगर कुछ देर और हो जाती, तो यह घटना एक बड़ी त्रासदी में बदल सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *