Fire broke out in a school in Latehar : सोमवार को लातेहार के मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस प्लस टू स्कूल समेत आसपास के इलाके में उस वक्त हडकंप मच गई जब विद्यालय के प्रांगण में रखी हुई लकड़ियों में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई।’ लाइव पलामू न्यूज’ करीब तीन घंटे के कठिन परिश्रम के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

क्या है मामला :-

दरअसल, सोमवार को स्कूल के प्रांगण में रखी हुई लकड़ियों में अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना पर स्कूल शिक्षक और बच्चों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

बताया जाता है कि स्कूल निर्माण के दौरान वहां भारी मात्रा में यूकेलिप्टस समेत ‘लाइव पलामू न्यूज’ अन्य पेड़ को काटकर स्कूल के प्रांगण में ही रखा गया था। भारी मात्रा में लकड़ियां रहने के कारण आग ने थोड़ी ही देर में भयंकर रूप धर लिया।

स्कूल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी जिला प्रशासन के साथ-साथ फायर ब्रिगेड को भी दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम स्कूल पहुंची और तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *