लाइव पलामू न्यूज : चाईबासा जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां बाल सुधार गृह से 15 से अधिक बाल बंदी फरार हो गए। घटना आज रात की है। बताया जा रहा है कि बाल बंदियों ने गार्ड और सुरक्षा कर्मियों पर जानलेवा हमला किया और सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गेट का ताला तोड़कर 15 से अधिक बाल कैदी फरार हो गये।

भागने वाले बाल कैदियों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। इधर घटना के बाद हड़कंप मच गया है। घटना के बाद प्रशिक्षु आईपीएस निखिल राय, एसडीपीओ बहामन टुटी, एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो और सदर सीओ उपेंद्र कुमार और मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव संप्रेक्षण गृह पहुंच कर जांच में जुटे हैं।

क्या है मामला :-

दरअसल, मंगलवार की शाम बच्चे बाल सुधार गृह के अंदर खेल रहे थें। इसी दौरान अचानक किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया। विवाद के बाद कहासुनी हुई, जो मारपीट में तब्दील हो गई। जिसके बाद बवाल काटने के बाद फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *