लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: कुष्ठ रोगियों की खोज प्रारंभिक अवस्था में करने के उद्देश्य जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय, लातेहार के तत्वावधान में कुष्ठ रोगी खोज अभियान प्रारंभ किया गया है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर डॉ. राजेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लातेहार के अंतर्गत पाये गये 92 संभावितों की जांच की। जिसमें से चार व्यक्ति को कुष्ठ रोगी के रूप में चिन्हित कर इलाज शुरू किया गया। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि जिले में पाये गये सभी संभावितों की जांच प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य केंद्र में भी करने का निर्देश सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया है।