गढ़वा : “आइये खुशियां बाँटें” अभियान नौंवे दिन सोमवार को गढ़वा प्रखंड के रंका बौलिया गांव स्थित भुइँया टोला, पत्थर–खुदवा क्षेत्र में आयोजित किया गया। टीम ने यहाँ पहुँचकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराए।

वितरण टीम से जुड़े सदस्यों ने बताया कि यह अभियान प्रतिदिन विभिन्न वंचित, दूरस्थ और अति-दलित टोले–बस्तियों में चलाया जा रहा है। लगातार नौ दिनों में हजारों परिवारों तक गर्म कपड़ों के साथ संवेदना और सहयोग की गर्माहट पहुँचाई जा चुकी है।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ठंड के मौसम में कोई भी गरीब या वंचित परिवार अभाव में न रहे। उन्होंने उन सभी दानदाताओं को धन्यवाद दिया, जिनकी उदारता इस अभियान की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी इस मुहिम से जुड़ने की अपील की।
आज के अभियान में कंचन प्रसाद, अनिल कुमार, रविंद्र पासवान, प्रिंस कुमार, रमेश प्रसाद, अजय उपाध्याय, राकेश चौबे, लक्ष्मण तिवारी, मंगल तिवारी, झूली तिवारी, छोटू तिवारी आदि ने सहभागिता निभाई।