लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : 1970 से 1980 के दशक में अपनी गायकी से धूम मचाने वाले पलामू निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल राघवेंद्र कुमार नहीं रहे। गुरुवार को उनके पुणे स्थित आवास पर उनका निधन हो गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी उनकी पत्नी आशा पाण्डेय ने दी। स्वर्गीय पाण्डेय अपने पीछे पुत्र जॉन और पुत्री निकिता को छोड़ गए है। स्वर्गीय राघवेंद्र कुमार का पैतृक निवास पलामू जिले के दीदरी गांव में है। वे मेदिनीनगर में शिवाजी मैदान के पास रहते थे। वे पलामू के प्रख्यात विद्वान स्वर्गीय रामदीन पाण्डेय के पौत्र एवं शिक्षक स्वर्गीय ऋषिकेश पाण्डेय के पुत्र थें।

उनके बड़े भाई समाजसेवी कमल किशोर पाण्डेय है। 1981 में सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर योगदान देने से पहले उन्होंने गायकी के क्षेत्र में शोहरत हासिल की। 1970 से लेकर 1980 तक उन्होंने पलामू के संगीत जगत में दीपक के नाम से जाने जाते थे। लाइव पलामू न्यूज, उनके गायकी के खास अंदाज और उनका मृदुभाषी होना इससे उन्हें खासी लोकप्रियता मिली। अंतिम बार वे 2020 में पलामू आए और तब भी अपने मित्र और जाने माने गायक किशोर शुक्ला के साथ स्थानीय टाउन हॉल मे आयोजित कार्यक्रम में अपने गीत प्रस्तुत किया।
उनके निधन के खबर से पलामू के संगीत जगत मे शोक का माहौल है. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वे लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे । उनके निधन पर पलामू चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर, लोक कला मंच के अध्यक्ष शिशिर कुमार शुक्ला, गायक किशोर शुक्ला, अशफाक अहमद , शर्मिष्ठा सिन्हा, संगीत शिक्षक आशुतोष पाण्डेय, सूरज मिश्रा, राम-श्याम बंधु, मासूम आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय, मुनमुन चक्रवर्ती, कामरूप सिन्हा, ईपटा के उपेन्द्र मिश्रा, रवि शंकर, सेवानिवृत बैंक अधिकारी रामधार प्रसाद सिन्हा, धीरेन्द्र कुमार ध्यानी, समाजसेवी अशोक साहनी , प्रो नरेंद्र कुमार सिंह, सेवानिवृत कस्टम अधिकारी राजेश वर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया है।