मेदिनीनगर:  समाज सेवा की अग्रणी संस्था लायंस क्लब मेदिनीनगर ने अपने आगामी सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस बार लायन गुरबीर सिंह को अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ प्रियंका आनंद साहू सचिव तथा रोहित जैन कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि लायन गुरबीर सिंह के बेलवाटीका स्थित आवास पर 15 मई को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से 2025- 26 सत्र के लिए लायन गुरबीर सिंह को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। जिसकी अध्यक्षता लायन अधिवक्ता लिली मिश्रा ने किया।

गुरबीर सिंह न केवल एक खानदानी समाजसेवी हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके परिवार द्वारा संचालित एमके DAV पब्लिक स्कूल हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, जहां गुरबीर सिंह एल. एम .सी. सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

साथ ही वे बिंदास हॉलीडेज़ टूर एंड ट्रेवल्स के निदेशक हैं और गुरुकुलम स्कूल के डायरेक्टर के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए लगभग ढाई सौ बच्चों को वर्षों से नि:शुल्क शिक्षा दे रहे हैं । शिक्षा ही नहीं बल्कि उसकी पठन- पाठन सामग्री वस्त्र तक की जवाबदेही इनके द्वारा निर्वाहन किया जाता रहा है। जो जरूरतमंद समाज के लिए एक वरदान है। बचपन से ही समाज सेवा में सक्रिय गुरबीर सिंह जरूरतमंदों के लिए रक्तदान, घायल पशु-पक्षियों की मदद और विभिन्न सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहे हैं।

अध्यक्ष गुरबीर सिंह का साथ देने के लिए सचिव पद की जिम्मेदारी प्रियंका आनंद साहू को दी गई है, जो विद्यांजलि स्कूल की निदेशक होने के साथ-साथ एक सफल गृहिणी भी हैं। सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी गहरी रुचि उन्हें कई संगठनों से जोड़ती है और वह महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज उत्थान के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहती हैं।

टीम को मजबूती देने के लिए कोषाध्यक्ष पद पर रोहित जैन का चयन किया गया है। रोहित जैन अनेकों सामाजिक संगठन के सक्रिय सदस्य हैं और समाजसेवा के साथ-साथ लेखा-जोखा के कार्यों में पूरी पारदर्शिता और निपुणता के लिए जाने जाते हैं।

शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण है मुख्य उद्देश्य : गुरुबीर सिंह

लायंस क्लब मेदिनीनगर के अध्यक्ष चुने जाने पर गुरुबीर सिंह ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान विशेष रूप से स्वास्थ्य शिक्षा के साथ एक प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण रहेगा इसके लिए लायंस क्लब मेदिनीनगर नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर नगर निगम क्षेत्र में हरियाली लाने का प्रयास करेगा।

हमारा लक्ष्य एक स्वस्थ शिक्षित और हरित मेदनी नगर बनाना है। क्लब अपने मिशन ‘हम सेवा करते हैं’ को और प्रभावी ढंग से निभाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। संचालन सचिव निलेश चंद्र द्वारा किया गया।

ये रहे उपस्थित :- 

इस दौरान अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण सिद्धार्थ, डॉक्टर रवीश कुमार, डॉक्टर अमित कुमार, प्रियंका आनंद साहू ,आकांक्षा जायसवाल, वरुण जायसवाल, राघवेंद्र सिंह , फिरोज अंसारी, रोहित जैन ,अनूप कुमार ,मनोज सोनी , प्रदीप नारायण ,अमुक प्रियदर्शी ,रंजन अग्रवाल ,मुकेश अग्रवाल, ऋषिकेश दुबे, विकास सेठी, रोहित जैन ,श्रीकांत कुमार एवं रणजीत मिश्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *