मेदिनीनगर : सावन पूर्णिमा के अवसर पर मलय डैम, मुरमा में पलामू के उभरते लोकगायक दिनेश मोहक यादव का लाइव इवेंट आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर डैम पर इस कार्यक्रम को देखने भारी भीड़ उमड़ी। हाल ही में दिनेश मोहक यादव का गीत “मलय डेम आना” उनके यूट्यूब चैनल “दिनेश मोहक ऑफिशियल” पर लॉन्च हुआ है, जो फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर धूम मचा रहा है।


इस मौके पर गीत के लेखक, संगीतकार, कलाकार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संयोजक अवधेश सिंह चेरो, उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, विधायक प्रतिनिधि महेश यादव, संसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, समाजसेवी धीरज गुप्ता, संदीप कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। यूट्यूबर और रील क्रिएटरों को भी आमंत्रित किया गया था। माना जा रहा है कि इस गीत से मलय डैम के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

 

रिपोर्ट-प्रेम पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *