मेदिनीनगर : DC Palamu की पहल से Koyal Aajeevika Apparel Park की शुरूआत होगी। इसे लेकर उपायुक्त के निर्देश पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद आज चैनपुर स्थित कोयल आजीविका अपैरल पार्क का भ्रमण कर, वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं बंद होने के कारणों को समझा।

मशीनों की ली गई जानकारी :-

उन्होंने आधुनिक मशीनों से वस्त्र की सिलाई, कढ़ाई एवं अन्य कार्यो के लिए लगे मशीन, कटिंग मशीन, ओवर लॉक मशीन, स्ट्रेट नाइफ कटिंग मशीन, बटन होल मशीन, बटन अटैच मशीन, बेडसीट, खोल, मांग (ऑर्डर के अनुरूप) पोशाक पर संबंधित स्कूलों का लोगों आदि डिजाइन/कढ़ाई करने संबंधी एम्ब्रॉइडरी मशीन आदि उपकरणों की जानकारी ली।

इसके साथ ही पूर्व की संचालन व्यवस्था की प्रक्रियाओं को जाना। उन्होंने सिलाई के बाद तैयार वस्त्रों के बारे में जानकारी लेते हुए उसकी गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। साथ ही सैनेटरी पैड निर्माण केन्द्र का भी भ्रमण किया।

इस केन्द्र के भवन को व्यवस्थित करने एवं कोयल अपैरल पार्क एवं सैनेटरी पैड निर्माण केन्द्र की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने का निदेश दिया। उन्होंने सिलाई के लिए यहां से जुड़ी महिलाओं से संबंधित उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *