मेदिनीनगर : यूरिया खरीदने के लिए जिले में विभिन्न पैक्स केंद्रों पर बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जिसके कारण केंद्रों के बाहर लंबी कतारे लगी हुई हैं। नीलांबर-पितांबरपुर प्रखंड के कोटखास स्थित पैक्स केंद्र पर ज्यादा भीड़ होने के कारण कई किसान बिना यूरिया लिए ही वापस लौटने को मजबूर हो गए।

वहीं कई किसान सुबह से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। एक किसान ने बताया कि वह कई घंटे से यूरिया खरीदने के लिए लाइन में खड़े थे। लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण यूरिया नहीं मिल सका। इस कारण उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

बताते चलें कि पलामू को वर्तमान में 2500 मीट्रिक टन से अधिक यूरिया की जरूरत है। लेकिन जिले में सिर्फ 850 मीट्रिक टन यूरिया ही सप्लाई हुई है। जो कि यूरिया की मात्रा आपूर्ति के लिहाज से काफी कम है। किसानों के बीच यूरिया की किल्लत होने के कारण उहापोह की स्थिति बनी हुई है। मजबूरन किसानों को अधिक दाम पर यूरिया खरीदना पड़ रहा है। जिससे किसानों में रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *