पलामू : पलामू के कई नाबालिग प्रेमी जोड़े प्रतिबंधित एवं कई ऐसे एप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं जो चलन में नहीं हैं। उक्त खुलासा पलामू पुलिस की कार्रवाई में हुआ है। इस तरह के एप पुलिस के लिए चुनौती और परेशानी का सबब बन रहे हैं। इन डेटिंग एप को ट्रेस कर डाटा निकालना बड़ी चुनौती है।

हाल के दिनों में पलामू पुलिस ने झारखंड के बाहर से कई प्रेमी युगल को रेस्क्यू किया है। इस दौरान प्रेमी युगल के मोबाइल से कई प्रतिबंधित ऐप्स और अन्य तरह के ऐप होने की जानकारी मिली है। दरअसल हर सप्ताह पलामू के पांच से अधिक नाबालिग प्रेमी युगल को राज्य के बाहर से रेस्क्यू किया जा रहा है। जबकि 10 से अधिक प्रेमी युगल के फरार होने की शिकायत सामने आ रही हैं।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि प्रेमी युगल ऐसे डेटिंग एप से आपस में संपर्क में हैं जो प्रचलन में है ही नहीं।इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन का कहना है कि प्रेमी जोड़े ऐसे एप का इस्तेमाल कर रहे हैं जो फ्रीली उपलब्ध है। 14 से 17 वर्ष के लड़का या लड़की सबसे अधिक इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।