मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां पुलिस लाइन रोड स्थित मेजर मोड़ के समीप शिव मंदिर से पूजा कर वापस लौट रही बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने जेवर लूट लिया। घटना सुबह 8:30 बजे की है। दरअसल, दो बाइक सवार और दो पैदल युवकों ने महिला का पीछा किया। सुनसान गली में एक युवक ने होम्योपैथिक दवा दुकान का पता पूछा। उसने खुद को वृंदावन से बताया। इसी दौरान अन्य बदमाशों ने महिला का मुंह और गला दबाकर केमिकल सुंघा दिया।

महिला के बेहोश होने पर बदमाश उसके गले की चेन, हाथ की दो अंगूठियां और कान की बालियां लेकर फरार हो गए। सभी जेवर सोने के थें, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपए है।होश आने पर पीड़िता किसी तरह रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंची। उनके बेटे अरविंद तिवारी ने बताया कि वह सुबह 8 बजे अपनी मां को स्कूटी से मंदिर छोड़कर आए थे। मां ने पैदल लौटने की बात कही थी।

पीड़ित परिवार ने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की गहनतापूर्वक जांच की जा रही है। अपराधी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *