MAIYAA SMMAN YOJNA : मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु के लाभार्थियों को दिए जाने वाले राशि की तीन महीने की किस्त एक साथ दी जा चुकी है। अब लाभार्थी अप्रैल माह के किस्त के इंतजार में हैं। उम्मीद है कि 15 मई से पहले लगभग 43 लाख लाभार्थियों को दो महीने की किस्त के तौर पर 5,000 रुपये देने की तैयारी चल रही है।

बताते चलें कि अपात्र लाभार्थियों और बैंक खातों में गड़बड़ी के जांच के बाद होली से पहले लगभग 38 लाख लाभार्थियों को तीन महीने की किस्त दी गयी थी। शेष 18 लाख लाभार्थियों की जांच अभी भी जारी है। जिला स्तर पर आधार सीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है।
इसके लिए विशेष शिविर लगाकर खातों को अपडेट किया जा रहा है। रांची में 29 अप्रैल को एक दिन का शिविर लगाया गया था। जबकि कई अन्य जिलों में 5 मई तक आधार सीडिंग का कार्य चलेगा।