हजारीबाग : पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रुप से अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में बुधवार को दैहर पंचायत के पत्थलगड़ा और करगा जंगल क्षेत्र में करीब दो एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुर्गम इलाकों की पहचान ड्रोन की सहायता से की गई।

इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। अभियान के दौरान घटनास्थल से आठ डिलीवरी पाइप भी बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान के लिए प्रयासरत है। बरही एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई सुबिन्दर राम, एसआई सरवन कुमार, एसआई दिव्य प्रकाश, एएसआई बादल महतो, एएसआई कमरुद्दीन सहित सशस्त्र बल और वन विभाग के कर्मी शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *