रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के अधिकारियों के बीच बड़ा फेरबदल करते हुए हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) स्तर पर अधिकारियों का प्रमोशन, स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थल पर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

अधिसूचना के अनुसार प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (PDJ) दुमका के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्रनाथ मिश्रा को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज (पीडीजे) के पद पर प्रोन्नत किया गया है। डालसा (झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण) रांची के सचिव रवि कुमार भास्कर को नगर उंटारी (गढ़वा) भेजा गया है। वहीं रांची सीजेएम चंदन को गोड्डा स्थानांतरित किया गया है। इधर, गोड्डा के सीजेएम शशि भूषण शर्मा को रांची का सीजेएम नियुक्त किया गया है।