लालजी ने सदर थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया

मेदिनीनगर : शुक्रवार को लालजी ने सदर थाना प्रभारी के रुप में पदभार ग्रहण किया। मौके पर सदर थाना के एसआई रंजीत कुमार, नबी अंसारी, एएसआई सुजीत पांडेय, एएसआई सतेंद्र तिवारी, एएसआई पंकज तिवारी, एएसआई अरबिंद गुप्ता, एएसआई चंद्रशेखर दूबे, एएसआई तिलेश्वर रजक समेत कई पुलिसकर्मियों ने सदर थाना में पदभार ग्रहण करने पर लालजी को फुल माला व बुके देकर स्वागत किया।

इस मौके पर सदर थाना प्रभारी लालजी ने पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सदर थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त और शांतिपूर्ण बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों समेत जनता से समन्वय बनाकर बेहतर कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सदर थाना क्षेत्र की जनता अपनी समस्या को लेकर बेझिझक सदर थाना आकर रख सकते हैं।

कहा कि जनता की समस्या का समाधान हर हाल में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सदर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री व सेवन हर हाल में नहीं करने दिया जायेगा। गैर कानूनी कार्य करनेवाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग सदर थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असमाजिक तत्वों की जानकारी दें ताकि उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *