लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का अंतिम दिन था। जिसमें प्रत्येक राजनीतिक दलों ने अपनी जी- जान लगा दी। इसी क्रम में छतरपुर उच्च विद्यालय के मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’, नारे की आलोचना करते हुए कहा कि ये खुद काट रहे, खुद बांट रहे हैं। दोनों पहले तय कर लें कि नारा कौन सा चलेगा।

उन्होंने योगी का नाम लिए बिना कहा, ‘वे कहते हैं बटेंगे तो कटेंगे’ ये बोलना साधु का नहीं वरन् आतंकी का काम है‌। कोई नाथ संप्रदाय का साधु ऐसी बात कर ही नहीं सकता। हम डरेंगे तो मरेंगे, हम डरने वाले नहीं है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड के चुनाव में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरम कांग्रेस के लोगों को डराते चल रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के सिपाही देश के लिए जान दे सकते हैं तो इनके डराने से डरने वाले नहीं है। चुनाव में मोदी गठबंधन के नेताओं के यहां ईडी भेज कर गलत आरोप लगवा रहे हैं। लेकिन जनता इसका जवाब जरूर देगी।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी राधाकृष्ण किशोर उर्फ चुनु राम को जीताने की अपील की। वहीं कांग्रेस प्रभारी गुलाब अहमद मीर ने भी सभा को संबोधित करते हुए गठबंधन के उम्मीदवार को वोट देकर जीतने की अपील की। छतरपुर पाटन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राधा कृष्ण किशोर उर्फ चुन्नू राम ने कहा कि भाजपा के नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा कभी जपला को जिला बनाने के लिए कहते हैं तो कभी छतरपुर को। इनकी सिद्धांत और नीति सही नहीं है।

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संविधान सभा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, औरंगाबाद विधायक का आनंद शंकर, कांग्रेस नेता प्रणव झा, पलामू जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, छतरपुर नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन जायसवाल, झामुमो के मेदिनीनगर नगर अध्यक्ष रंजीत रंजीत जायसवाल उर्फ फंटूश सहित इंडिया गंठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *