लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झांटी के जंगल में करीब 5 एकड़ में अवैध रूप से की गई पोस्ता की खेती को विनष्ट कर दिया।गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जंगल में छापा मारा और बड़ी मात्रा में अवैध पोस्ता की खेती का खुलासा किया। टीम ने मौके पर ही फसल को नष्ट कर दिया और संबंधित मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में एसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। जिससे समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।