लाइव पलामू न्यूज: आईएएस अधिकारी सह रांची के डीसी मंजू नाथ भजंत्री ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दरअसल, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) दाखिल की है। जिसमें उन्होंने हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उन्हें चुनावी कार्य से दूर रखे जाने को कहा गया था। भजंत्री ने सुप्रीम कोर्ट से उस आदेश को रद्द करने की मांग की है। फिलहाल भजंत्री की याचिका सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है।

क्या है मामला:-
बताते चलें कि 22 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट ने मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और चुनावी कार्यों से उन्हें अलग रखने के आदेश के खिलाफ दायर अपील याचिका स्वीकार कर ली थी। जिसके बाद उन्हें चुनाव कार्यों से दूर रखा गया था। इतना ही नहीं आचार संहिता के दौरान उन्हें रांची डीसी के पद से हटा कर वरुण रंजन को रांची डीसी नियुक्त कर दिया गया था।हालांकि हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनते ही एक बार फिर से भजंत्री को रांची डीसी नियुक्त कर दिया गया।