लाइव पलामू न्यूज: चैनपुर थाना क्षेत्र के बरकट गांव में एक विवाहिता ने कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान श्रवण चौधरी की पत्नी संगीता देवी(25 वर्ष) के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके पति श्रवण चौधरी और सास द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

विगत एक सप्ताह से संगीता और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर झगड़े हो रहे थे, जिसमें मारपीट भी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को श्रवण और उसके परिवार वालों ने मिलकर संगीता को मारपीट के बाद जबरन जहर खिलाकर हत्या कर दी। वहीं सदर अस्पताल में मृतका की ननद पूजा कुमारी के साथ संगीता के मायके वालों ने जमकर मारपीट की।इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *