मेदिनीनगर : जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पाटन थाना क्षेत्र के किशनपुर सूठा गांव में विवाहिता ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रूपा देवी के रूप में हुई है। रुपा ने चैनपुर निवासी सूरज कुमार ठाकुर से 2021 में प्रेम विवाह किया था।

बताया जा रहा है कि रूपा ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया था। आनन-फानन में परिजन उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे रिम्स रेफर कर दिया। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उसे तुंबागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इस संंबंध में रूपा की मां तेतरी देवी ने बताया कि छोटी-छोटी बातों पर ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित किया करते थे। उसके साथ मारपीट भी किया जाता था। इसी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
पुलिस ने रूपा के ससुर सत्यनारायण चौधरी, सास सरिता देवी, पति सूरज कुमार ठाकुर, देवर चंद्रशेखर कुमार और रिश्ते में ममेरी बहन, गोतनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।