मेदिनीनगर : 15 जून, 2025 को, मारवाड़ी युवा मंच ने अग्रसेन भवन में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर के विशिष्ट अतिथि डाल्टनगंज के सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह थें।  जिन्होंने शिविर का उद्घाटन किया।

मारवाड़ी युवा मंच, डाल्टनगंज शाखा नियमित रूप से रक्तदान शिविरों का आयोजन करती है, परंतु इस बार शाखा द्वारा अभूतपूर्व 54 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस सराहनीय कार्य में शाखा के रक्तदान संयोजक राकेश सुरेका, ज्ञानचंद भूत, श्री रवि कामदार तथा मंच के सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष संदीप केजरीवाल एवं सचिव सौरभ सर्राफ ने बताया कि यद्यपि लक्ष्य 101 यूनिट रक्त संग्रहण का था जो कि नहीं पूर्ण हो पाया। जो कि अगले शिविर में अवश्य प्राप्त किया जाएगा।

इस पुनीत कार्य में मारवाड़ी समाज की महिलाओं एवं मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रेरणा शाखा की अध्यक्षा रीमा भिवानिया एवं सचिव अलका सिंघानिया ने शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस रक्तदान शिविर में 9 प्रथम-बार रक्तदाताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर, मारवाड़ी युवा मंच ने ब्लड बैंक के सभी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्री संदीप केजरीवाल, सचिव सौरभ सराफ, कोषाध्यक्ष निशांत सिंघानिया, प्रांतीय सहायक मंत्री नीरज कामदार, उपाध्यक्ष ललित तुलस्यान, उपाध्यक्ष आलोक पसारी, सह-सचिव एवं मीडिया प्रभारी अंकित पोद्दार, रवि कामदार, अंकित तुलस्यान, राहुल सवारिया, सज्जन संघाई, ईशान गर्ग, हिमांशु सराफ, सचिन संथालिया, अरुण संघाई,  विकास उदयपुरी, सुमित केजरीवाल, श्याम पोद्दार, श्याम कामदार, रक्तदान प्रभारी ज्ञानु भूत एवं राकेश सुरेका सहित अनेक युवा सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

गार्जियन स्वरूप एवं मंच के सदस्य कृष्ण सराफ, गोपाल छापड़िया, पवन दारुका, अनुपम तुलस्यान, प्रदीप केजरीवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रेरणा शाखा से रीमा भिवानीया, अलका सिंघानिया, ममता पोद्दार, लवली मोदी, आरती संघाई, प्रिया पोद्दार, निधि केजरीवाल तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *