मेदिनीनगर : रविवार को मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन में भव्य श्रावणी मेला का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में महिलाओं की सहभागिता और नारी शक्ति की झलक साफ नजर आई। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व अरुणा शंकर ने दीप प्रज्वलन कर किया। 
फेडरेशन की अध्यक्ष रीमा भिवानिया और सचिव अलका सिंघानिया ने भविष्य में भी समाज के लिए ऐसे ही रचनात्मक और सांस्कृतिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।
स्वादिष्ट व्यंजनों और खेलों ने बांधा समां
मेले में आगंतुकों के लिए महिला सदस्यों ने विविध व्यंजनों की व्यवस्था की। चाऊमीन, सेव पूरी, मंचूरियन, जलमुड़ी, केक, कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, गुलाब जामुन, पकौड़ी जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का लोग भरपूर आनंद उठाते नजर आए।
मनोरंजन के लिए म्यूजिकल चेयर, ट्राय अगेन, ब्रेकिंग द पिरामिड, हाउससी सहित कई खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और बड़ों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
समाज के सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष संदीप केजरीवाल, सचिव सौरभ सर्राफ़ सहित युवा मंच की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। चाय और पानी की नि:शुल्क व्यवस्था विमल उदयपुरी और पुनीत लाठ द्वारा की गई।
कार्यक्रम में प्रेरणा शाखा की सक्रिय सदस्यों लवली मोदी, ममता पोद्दार, गुड्डी पोद्दार, प्रियंका सिंघानिया, जिया वर्मा, मीरा कामदार, प्रिया पोद्दार, बबीता सिंघानिया, मीना लाठ, रीना लाठ, आरती संघाई, श्वेता संघाई, पूजा भिवानिया सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।
मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ सदस्यों आलोक सवारिया, बदरी सिंघानिया, बिमल पोद्दार, राजेश अग्रवाल, विकास उदयपुरी, दीपक नेमला, आलोक पसरी, निशांत सिंघानिया, श्याम पोद्दार, राकेश सुरेका, अंकित तुलस्यान, हेमंत सोनी समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।
भाग्यशाली ड्रॉ में बांटे गए पुरस्कार
शाम 7 बजे मेले के समापन के बाद भाग्यशाली ड्रॉ का आयोजन हुआ, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया।
नारी शक्ति की सराहना
मारवाड़ी युवा मंच के सह-सचिव एवं मीडिया प्रभारी अंकित पोद्दार ने प्रेरणा शाखा द्वारा आयोजित इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति जब ठान ले तो समाज में नए आयाम स्थापित कर सकती है।” कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सह-मीडिया प्रभारी रवि कामदार ने साझा की।