लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे जिले के पाटन गांव में दिनदहाड़े बदमाशों ने आभूषण कारोबारी को निशाना बनाया। बदमाशों ने करीब 9 लाख रुपये के गहने लूट लिए।बताया जा रहा है कि पाटन निवासी आभूषण कारोबारी कामेश्वर बाइक से ग्राहक से उधार का पैसा लेने जा रहे थे। इसी दौरान बंका नदी पथ पर दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका।

जिसके बाद उन्होंने कामेश्वर सोनी को धक्का देकर सड़क किनारे गिरा दिया और उनकी बाइक की डिक्की से 3 किलो चांदी के गहने, 100 ग्राम सोने का पैकेट और 4,000 रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। इधर घटना की सूचना पर पाटन पुलिस और किशनपुर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।