लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: जिले से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिये। घटना पाटन प्रखंड के किशनपुर की है, जहां चनया स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े तीन नकाबपोश अपराधी हाथ में हथियार लिए घुसे। जहां उन्होंने हथियार का भय दिखाकर लगभग डेढ़ लाख रुपए कैश काउंटर से निकाले और बाइक से भाग निकले।

इस संबंध में सीएसपी संचालक रविंद्र कुमार ने बताया कि दिनदहाड़े तीन नकाबपोश अचानक केंद्र में घुस आये। उन्होंने हथियार का भय दिखाकर धमकी दी कि पैसा दो अथवा गोली मार देंगे। वहीं केंद्र में उपस्थित दो-तीन ग्राहक जब बाहर निकलने लगे तो उन्हें भी पिस्टल का भय दिखाकर दुकान में ही रोक लिया।

जिसके बाद उन्होंने डेढ़ लाख रुपए लूटे और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पाटन थाना प्रभारी लाल जी एवं किशनपुर के ओपी प्रभारी निलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज ले कर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *