हजारीबाग : बुधवार को हजारीबाग जिले के हबीबी नगर इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई। जब वहां भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें  एक महिला और एक बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो लोग इस ब्लास्ट में बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।  यह घटना बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। विस्फोट की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि धमाका उस वक्त हुआ जब एक खाली भूखंड (प्लॉट) पर कुछ लोग झाड़ियों की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान जैसे ही जमीन के किसी हिस्से पर हलचल हुई, वहां जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसका शोर पूरे इलाके में दहशत पैदा कर गया है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *