लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: बुधवार को मातृत्व संघ ने अपने कार्य का आगाज करते हुए पलामू एसपी व डीसी से मुलाकात कर सहमति पत्र प्राप्त किया। इस दौरान मातृत्व संघ की अध्यक्ष शर्मिला वर्मा,सचिव- फरहा नाज़ मीडिया प्रभारी रूपा सिंह और पूजा रत्नाकर (मातृत्व संगठन की  फाउंडर) उपस्थित थीं। इस दौरान संघ की अध्यक्ष शर्मिला वर्मा ने कहा कि मेदिनीनगर की जरूरतमंदों लड़कियां और महिलाएं अब  निडर रहें क्योंकि मातृत्व संगठन सक्रिय हैं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध भी। बस सभी लड़कियों और महिलाओं को ध्यान रखना होगा कि वो बिना कायरता दिखाये  अपना फैसला खुद लें। जब भी आप वास्तविक संकट में हों तो इन हेल्पलाइन नंबर पर अवश्य कॉल करें। मातृत्व संघ आपकी सेवा व सहायता हेतु हमेशा तत्पर है।
नंबर:- 
9431554777
7992409645

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *