LIVE PALAMU NEWS DESK : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को फरवरी माह की सम्मान राशि जारी कर दी गई है। जिले की 3 लाख 87 हजार 174 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार आधारित डीबीटी के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 96 करोड़ 79 लाख 35 हजार रुपये भेजे गए हैं। इससे पहले जनवरी माह की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *