सतबरवा (पलामू): सतबरवा थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के ग्राम बखारी निवासी अभियुक्त अभय विश्वकर्मा पिता गणेश मिस्त्री के घर पर अदालत के आदेशानुसार इश्तेहार चिपकाया।

थाना प्रभारी ने बताया कि सेशन ट्रायल नंबर 340060/2016 में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इश्तेहार चिपकाकर आसपास के ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी गई। इस दौरान सदर थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने भी सहयोग किया।

सतबरवा थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त अब तक फरार है। उसके खिलाफ न्यायालय की कार्यवाही जारी है। इश्तहार चिपकाने के बाद भी यदि अभियुक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो अग्रेत्तर करवाई होगी।इश्तेहार चिपकाए जाने के समय गांव के कई लोग मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *