गढ़वा : सोमवार को समाहरणालय सभागार में विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त दिनेश यादव ने सांसद, विधायकगण व विधायक प्रतिनिधियों समेत बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा एक-एक कर पिछले दिशा के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन की जानकारी समिति के समक्ष रखा गया।

बैठक में सांसद ने मुख्य रूप से सड़क निर्माण के तहत विभिन्न विभागों यथा- पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जलपथ प्रमंडल, राष्ट्रीय उच्च पथ, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि समेत प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अनापत्ति प्रमाण पत्र से संबंधित मामले, 15वें वित्त के तहत योजना, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, वन विभाग से जुड़े मामले समेत अन्य मामलों पर विस्तार पूर्वक समीक्षा कर पूर्व में दिए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली गई एवं समीक्षा के उपरांत संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सर्वप्रथम पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जलपथ प्रमंडल, राष्ट्रीय उच्च पथ, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आदि के तहत संचालित सड़क निर्माण, पुल पुलिया निर्माण आदि की समीक्षा करते हुए कार्य मे प्रगति लाने हतु आवश्यक निदेश दिया गया। भवनाथपुर कांडी कैलान पथ को ससमय पूर्ण करने एवं कार्य में धीमी प्रगति के कारण की समीक्षा की गई।

 

वहीं विधायक ने पूर्व में उठाए गए बिन्दुओं, जिसमें चिनिया से खुथुआ मोड़ एवं गढ़वा शाहपुर तक पथ निर्माण कार्य की चर्चा की गई। संबंधित कार्यपालक अभियंता द्वारा उक्त पथों के निर्माण कार्य से संबंधित प्रतिवेदन से सदन को अवगत कराने का कार्य किया गया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 100 से अधिक जनसंख्या वाले 773 ग्रामों का सड़क का सर्वे कराकर प्रस्ताव एवं प्राक्कलन तैयार कर विभाग को स्वीकृति की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चामा से पेशका सड़क पर अतिक्रमण किए जाने के विषय पर चर्चा करते हुए अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई।

उक्त बिंदुओं पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सर्वे किए गए 317 बसावटों की सूची की प्रति उपलब्ध करा दी गई है तथा अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है एवं चामा पेशका पथ पर अतिक्रमण के मामले में अंचल अधिकारी मेराल एवं अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु पत्राचार करने के उपरांत ग्रामीणों से आम सहमति प्राप्त करते हुए सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है।

 

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग आदि से अन्य सड़कों के निर्माण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली गई तथा जिले में संचालित सड़क निर्माण एवं पुल पुलिया निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जलपथ प्रमंडल के तहत कार्यान्वित सोन-कनहर पाईप लाईन जलापूर्ति योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

बैठक में उपस्थित जलपथ प्रमण्डल, गढ़वा के प्राक्कलन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्त्तमान समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य प्रगति पर है। माननीय सांसद-सह-अध्यक्ष श्री राम द्वारा सोन-कनहर पाईप लाईन जलापूर्ति योजना का कार्य प्राक्कलन की विशिष्टियों के अनुसार निर्धारित समयानुसार पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। योजना के कार्य की समीक्षा करते हुए सांसद द्वारा कार्य में गति प्रदान करने हेतु कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया।

जिले के विभिन्न प्रखंडों में पेयजल के समुचित व्यवस्था कराने आदि महत्वपूर्ण बिन्दु के संबंध में भी चर्चा की गई तथा विभाग के तय मानकों के आधार पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंड प्रमुखों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पाइप जलापूर्ति योजना के प्रारंभ नहीं होने, खराब चापानलों एवं जलमिनारों को दुरुस्त नहीं करने एवं पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क को क्षतिग्रस्त होने आदि की शिकायत की गई। बैठक में पेयजल विभाग को सड़क किनारे पेयजल पाइपलाइन ले जाने के क्रम में सड़क की खुदाई करने के पश्चात उसे छोड़ देने की प्राप्त शिकायत पर मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यपालक अभियंता को पाइपलाइन बिछाने के पश्चात मिट्टी का भराव अच्छे से कराने एवं सड़क की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया, जिससे सड़क को नुकसान न पहुंचे एवं लोगों का आवागमन में समस्या ना हो। साथ ही सड़क की खुदाई से पूर्व संबंधित सड़क के विभाग से एनओसी की प्रक्रिया का पालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही माननीय सांसद-सह-अध्यक्ष द्वारा गढ़वा जिला अन्तर्गत सभी पेयजलापूर्ति योजनाओं को प्राक्कलन के विशिष्टियों के अनुरूप निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत पूर्ण कराते हुए, सभी प्रखण्डों एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति आरम्भ करने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के पदाधिकारी द्वारा बताया गया की गर्मी के मौसम में आम जनता को पेयजल की आपूर्ति हेतु युद्ध स्तर पर मरम्मति का कार्य किया जाता है, जिसमें प्रशाखावार एक-एक गैंग एवं वाहन के साथ मरम्मति कार्य किया जाता है। अब तक कुल मरम्मति करते हुए चालू किए गए नलकूपों की संख्या 1811 बताया गया। माननीय विधायक गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बनाए जा रहे हैं सरकारी दुकानों के आवंटन संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में पूछा गया तथा संदेहास्पद प्रक्रिया होने की स्थिति उच्च स्तरीय आवश्यक जांच कराने की बात कही गई। जिले में शिक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए बैठक में माननीय सांसद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से कस्तूरबा आवासीय विद्यालय समेत अन्य विद्यालयों में हो रहे पठन-पाठन, उनमें पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था एवं उन्हें दी जाने वाली भोजन, पठन-पाठन, बैठने की समुचित व्यवस्था आदि की जानकारी लिया। उन्होंने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय समेत अन्य सभी विद्यालयों में पेयजल एवं शौचालय की सुविधा सुनिश्चित कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही सभी स्कूलों में सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रखंड भंडरिया एवं बरगढ़ स्वास्थ्य उप केंद्र में डॉक्टर की पदस्थापना एवं सांप अथवा कुत्ता काटने पर उसके इलाज हेतु वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया। सिविल सर्जन ने बताया कि प्रखंड भंडरिया एवं बरगढ़ के स्वास्थ्य उप केंद्रों में सांप एवं कुत्ता के काटने पर उसके इलाज हेतु वैक्सीन उपलब्ध है। भंडरिया में मात्र 1 एमबीबीएस चिकित्सा पदाधिकारी पद स्थापित है, ऐसी स्थिति में आयुष चिकित्सक के साथ रोस्टर के अनुसार अस्पताल में आए मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। माननीय सांसद-सह-अध्यक्ष द्वारा गढ़वा जिला में पदस्थापित चिकित्सकों को रोस्टर के अनुसार सभी प्रखण्ड स्तरीय अस्पताल एवं CHC में प्रतिनियुक्त करते हुए चिकित्सा कार्य कराने का निदेश दिया गया, ताकि कोई भी अस्पताल बन्द न रहे। साथ ही सभी अस्पतालों में समुचित मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु निदेशित किया गया।बैठक के दौरान जानकारी देते हुए सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि गढ़वा जिला में वर्त्तमान समय मे सदर अस्पताल गढ़वा एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत् ईलाज की सुविधा दी जा रही है। सभी को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, सभी अस्पतालों में समुचित मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश गया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा करते हुए जिले में अब तक पंजीकृत किए गए लाभुकों की जानकारी ली गई। सांसद द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने को कहा गया, जिससे लाभुकों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत मिलने वाले लाभ की जानकारी हो सके। पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान पंचायती राज विभाग को प्रत्येक माह मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत स्तर पर हीं बैठक करने के लिए निर्देशित करने को कहा गया, जिससे पंचायत स्तर की समस्या को उक्त बैठक में रखकर उसका समाधान कराया जा सके।

 

बैठक में उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, माननीय विधायक गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र सत्येंद्र नाथ तिवारी, माननीय विधायक विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र नरेश सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, माननीय विधायक प्रतिनिधि डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र, माननीय विधायक प्रतिनिधि नगर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम समेत वर्चुअल रूप से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी व अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *