लातेहार : गुरुवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मासिक जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्य प्रगति और विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की विस्तृत समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वप्रथम जन शिकायत निवारण से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। जनसेतु पोर्टल के माध्यम से की गई कार्रवाइयों से संबंधित प्रखंडवार स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सकें।

जमीनी स्तर पर कार्य सुनिश्चित करें: 

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी अभियानों की प्रगति की समीक्षा के क्रम में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान”, “स्वच्छता ही सेवा अभियान”, पोषण माह एवं आदि कर्मयोगी अभियान की गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया।

उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इन अभियानों को प्राथमिकता देते हुए जमीनी स्तर पर कार्य सुनिश्चित करें, ताकि जिले की जनता प्रत्यक्ष रूप से इनसे लाभान्वित हो सकें।

उपायुक्त ने कहा कि “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ, जागरूकता तथा पोषण संबंधी लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत स्वच्छता जन-जागरूकता कार्यक्रम, शौचालय उपयोग, प्लास्टिक मुक्त वातावरण तथा सामुदायिक स्वच्छता गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए।

आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : 

पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार वितरण, कुपोषण उन्मूलन और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और समयबद्ध सेवा वितरण पर विशेष बल दिया जाए।

बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर परिषद, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया इन अभियानों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु समन्वय बनाते हुए कार्य करें, अभियान केवल औपचारिकता न रह जाए, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए।

लापरवाही पाए जाने पर होगी कठोर कार्रवाई : 

जिससे कि इसका सकारात्मक प्रभाव जिले के प्रत्येक गांव और घर तक पहुँचे। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने और आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्यक्रमों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित विभाग अभियान से संबंधित फोटो, वीडियो एवं प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक दिन जन सेतु पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

योजना का क्रियान्वयन करते हुए विकास के कार्यों को दें गति : 

उपायुक्त ने अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा के क्रम में
छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पीएम- किसान, पोषण वाटिका, सड़क निर्माण, सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए योजना का सफल क्रियान्वयन करने व आ रही बाधाओं को दूर करते हुए योजना का क्रियान्वयन करते हुए विकास के कार्यों को गति प्रदान करने की बात कही।

 

ये रहे उपस्थित : 

बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *