मेदिनीनगर : सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में एनएच 75,फोरलेन पथ निर्माण, आर.ओ.आर,आर.ओ.बी,एवं सरकार के सड़क निर्माण परियोजनाओं के प्रगति से संबंधी बैठक की। इस बैठक में उपायुक्त ने एनएचएआई के विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा भुगतान की समीक्षा की।

इस दौरान सड़क निर्माण वाले अंचलो के अवार्डी संख्या,निर्गत एलपीसी,पेंडिंग एलपीसी,मुआवजा भुगतान समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की। इसी तरह एल.ए कोर्ट योग्य के मामलों पर भी नियमनुसार कार्रवाई करने की बात कही।उन्होंने संबंधित सीओ और भू-अर्जन पदाधिकारी को आपस में लगातार संपर्क में रहने और रैयतों के प्रत्येक शिकायतों में रुचि लेने की बात कही।

बैठक में यह पाया गया कि कुछ मामले संबंधित एजेंसी के स्तर से लंबित है। इसमें उपायुक्त द्वारा एजेंसी को भी पेपर वर्क स्ट्रांग रखने पर बल दिया गया।

जिले में संचालित कोल माइंस संचालकों संग बैठक संपन्न

भू-अर्जन की बैठक के पश्चात डीसी समीरा एस ने जिले में संचालित विभिन्न माइंस के प्रतिनिधियों संग बैठक की।इस दौरान डीसी सभी माइंस प्रतिनिधियों से अंचलों/जिला स्तर पर लंबित उनके ग्रीवांसेज से अवगत हुईं।इस दौरान माइंस प्रतिनिधियों के ग्रीवांसेज को लेकर संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी संग ऑनस्पॉट चर्चा किया गया।

इस दौरान त्रिमूला माइंस को लैंड शीड्यूल के पेंडिंग कार्य को आगामी 10 दिनों के भीतर निष्पादन करने की बात कही।इसके लिये उन्होंने संबंधित सीओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही। इसी तरह कई माइंस द्वारा एक्सप्लोसिव के लिये एन.ओ.सी प्रदान करने को लेकर डीसी को अवगत कराया गया। वहीं जीएम जेजेलैंड के एन.ओ.सी पर भी चर्चा किया गया।

बैठक में डीसी ने कहा कि कोयल माइंस के सुचारू रूप से संचालित होने से जिले के विकास को गति मिलेगी।ऐसे में यह आवश्यक है कि हम सभी माइंस के प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक पदाधिकारी एक टीम के रूप में कार्य करें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विजय केरकेट्टा,हुसैनाबाद भूमि सुधार उप समाहर्ता,विभिन्न माइंस प्रतिनिधि समेत संबंधित सीओ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *