गढ़वा :  रविवार को थाना प्रभारी की अध्यक्षता में गढ़वा नगर थाना परिसर में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में थाना क्षेत्र के सभी होटल संचालकों के साथ थाना क्षेत्र में सुरक्षा/जागरूकता/सतर्कता के मद्देनजर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान थाना प्रभारी, गढ़वा नगर ने उपस्थित होटल संचालकों को सुरक्षा में सहयोग हेतु कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिसमें विशेष रूप से होटल में आने वाले सभी आगंतुकों का पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर होटल में संधारित रजिस्टर में आवश्यक रूप से एंट्री करने का निर्देश दिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की सूचना, नाबालिक लड़का/लड़की को किराये पर कमरा नहीं देने एवं इसकी सूचना तत्काल थाना को देने हेतु बोला गया।

 

होटल में सीसीटीवी कैमरा लगाने, विदेशी व्यक्ति के आने पर FORM C आवश्यक रूप से भरने एवं इसकी सूचना भी अविलंब थाना को देने का निर्देश दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने होटल संचालकों से सुझाव भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *