मेदिनीनगर : जिला प्रशासन पलामू एवं लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 7 सितंबर (रविवार) प्रातः 11:00 बजे से स्थानीय टाउन हॉल परिसर में एक मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आज लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर द्वारा पुलिस लाइन रोड स्थित मायरा क्लीनिक (डॉ. रवीश कुमार सिन्हा, न्यूरोलॉजिस्ट) के अस्पताल परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उप विकास आयुक्त एवं लायंस क्लब के मानद सदस्य मोहम्मद जावेद अहमद होंगे।

यह स्वास्थ्य शिविर मुख्य रूप से नगर निगम कर्मी, सफाई कर्मी एवं उनके परिवारजनों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो समाज की सेवा में दिन-रात व्यस्त रहते हैं और प्रायः अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं दे पाते।

इस कैंप में डाल्टनगंज सहित झारखंड के अन्य शहरों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अपनी सेवाएँ देंगी। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सक:

हड्डी रोग विशेषज्ञ – डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ

न्यूरोसर्जन – डॉ. रवीश कुमार

हृदय रोग विशेषज्ञ – डॉ. साकेत कुमार सोनी

जनरल फिजिशियन – डॉ. राजेश्वर

चर्म रोग विशेषज्ञ – डॉ. उदय कुमार

शिशु रोग विशेषज्ञ – डॉ. गौरव विशाल एवं डॉ. अभय कुमार

पैथोलॉजिस्ट – डॉ. श्वेता शेखर एड्वेंट पैथो लैब)

दंत रोग विशेषज्ञ – डॉ. निशांत कुमार

फिजियोथेरेपिस्ट – डॉ. अमित कुमार

स्त्री रोग विशेषज्ञ – अन्य अनुभवी चिकित्सक

जांच सुविधाएँ:

ब्लड शुगर टेस्ट

ब्लड प्रेशर जाँच

सामान्य स्वास्थ्य परामर्श

एवं अन्य आवश्यक जाँच

इस अवसर पर लायंस क्लब मेदिनीनगर के अध्यक्ष गुरबीर सिंह ने बताया कि “स्वास्थ्य जांच शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है। हम लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच एवं इलाज जैसी सेवा करते आ रहे हैं। इसके अलावा भी यदि किसी को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श या सुझाव की आवश्यकता होती है तो हमारी टीम के विशेषज्ञ डॉक्टर असहाय को निशुल्क इलाज और सहयोग करने का प्रयास करते हैं।”

लायंस क्लब ने सभी नगर निगम कर्मियों एवं उनके परिवारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएँ। इस बैठक में मुख्य रूप से आईपीपी डॉक्टर प्रवीण सिद्धार्थ, डाक्टर रवीश कुमार ,लायन लिली मिश्रा, प्रियंका आनंद साहू ,राघवेंद्र सिंह, फिरोजुद्दीन अंसारी, मुकेश कुमार अग्रवाल, निलेश चंद्र ,अमुक प्रियदर्शी ,अनूप कुमार, मनोज सोनी, ऋषिकेश दुबे ,डॉ निशांत कुमार ,परिमल प्रसून एवं रणजीत मिश्रा उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *