लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : पांडू में एक पारा शिक्षक ने पुलिस थाना के बाहर खुद को आग लगा लिया। जिसके बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मी दौड़कर वहां पहुंचे और आग बुझाया। तत्पश्चात पुलिस कर्मियों ने पारा शिक्षक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से पारा शिक्षक को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिय गया । पारा शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है।

इधर घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दरअसल उक्त पारा शिक्षक का अपने चचेरे भाई के साथ एक निर्माण कार्य को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद पारा शिक्षक हाथ में पेट्रोल लेकर थाना के गेट पर पहुंचा था। इस दौरान वो नशे की हालत में था। थाना के गेट के बाहर पारा शिक्षक अपने चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
पुलिस जब त पूरी बात समझ पाती पारा शिक्षक ने खुद को आग लगा ली। इस संबंध में पांडु थाना प्रभारी सौरव कुमार ने बताया कि संबंधित व्यक्ति हाथ में पेट्रोल लेकर थाना की तरफ बढ़ रहा था और छिड़क रहा था। पुलिस को रोकने से पहले उन्होंने आग लगा ली।