CRIME NEWS/मेदिनीनगर : जिले के पांकी थाना क्षेत्र से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान केरकी निवासी 58 वर्षीय राजदेव पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह राजदेव महुआ बिनने गए थें।

इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *