Fraud in the name of share trading : झारखंड के लोगों के साथ WEST BENGAL के कोलकाता की एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी द्वारा लोगों के साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। उक्त कंपनी लाखों रुपये लेकर फरार हो गई है और उसका कार्यालय भी बंद है।

धोखाधड़ी की इस बड़ी घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंड पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में कार्रवाई के लिए पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना को नोडल बनाया गया है। निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की जांच की मॉनिटरिंग पुलिस मुख्यालय कर रहा है।
मेदिनीनगर टाउन थाना को बनाया गया नोडल :-
दरअसल, पलामू के Satyendra thakur और Mohan ram नामक व्यक्ति ने कोलकाता की एक शेयर ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। झारखंड हाईकोर्ट भी इस मामले पर संज्ञान ले चुका है। एफआईआर दर्ज होने के बाद झारखंड पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी थी। ‘लाइव पलामू न्यूज’ झारखंड के डीजीपी ने जोनल आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी वाईएस रमेश और पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी।
16 पीड़ित आ चुके हैं सामने :-
जिसके बाद मेदिनीनगर टाउन थाना को नोडल बनाया गया है। इस मामले में अब तक झारखंड के कुल 16 पीड़ित सामने आ चुके हैं। पूरे राज्य भर में संबंधित शेयर ट्रेडिंग कंपनी के पीड़ित पुलिस को आवेदन देंगे। इसके बाद मेदिनीनगर टाउन थाना में फिर मामला दर्ज किया जाएगा।
क्या कहते हैं डीआईजी :-
इस संबंध में पलामू जोन के डीआईजी वाईएस रमेश ने कहा कि शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी से जुड़े मामले की जांच की जा रही है। पूरे राज्य में कितने पीड़ित हैं इसकी पहचान की जा रही है। मामले में मेदिनीनगर टाउन थाना को नोडल बनाया गया है। धोखाधड़ी में शामिल कंपनी के खिलाफ सभी शिकायत मेदिनीनगर टाउन में दर्ज की जाएगी।
ठगी की वास्तविक रकम पता चलने के बाद जांच का जिम्मा अन्य एजेंसियों को दिया जा सकता है। ‘लाइव पलामू न्यूज’ जिस कंपनी के खिलाफ शिकायत हुई है, वह केंद्रीय एजेंसियों के द्वारा कार्रवाई की सूची में शामिल नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों से अपील है कि शेयर ट्रेडिंग से जुड़ा कोई भी व्यक्ति पीड़ित है तो वह पुलिस के पास पहुंचे।