मेदिनीनगर: जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुंदरिया में 17 वर्षीय एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती मानआहर निवासी थी। मुंदरिया में उसकी बुआ का घर है। जहां वह पिछले कुछ दिनों से रह रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम उसका किसी परिचित युवक से फोन पर विवाद हो गया।

जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान थी। जिसके बाद कथित तौर पर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजन शव को लेकर मानआहर जा रहे थें लेकिन उससे पहले किसी ने लेस्लीगंज थाना प्रभारी को घटना की सूचना दे दी। जिसके बाद पड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।