राँची : ओरमांझी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली खंभा ठीक कर रहे एक मिस्त्री की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बिजली मिस्त्री 11 हजार वोल्ट की लाइन में खराबी ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। विभाग ने मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद किया था।

लेकिन जैसे ही मिस्त्री खंभे पर चढ़ा, अचानक बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी गई, जिससे उसे करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *