लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: झामुमो जिला कमेटी गढ़वा के तत्वावधान में गढ़वा प्रखंड कार्यालय के समीप मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग एक हजार युवाओं ने झामुमो का दामन थामा। वहीं मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर गढ़वा प्रखंड के पिपरा पंचायत अंतर्गत ग्राम बाना एवं ईदगाह टोला के 200 से अधिक नवयुवकों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया।
उपस्थित लोगों ने मंत्री को बुके देकर स्वागत किया। वहीं पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया। मौके पर मंत्री ने कहा कि पार्टी में हर रोज काफी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। जिससे झामुमो की ताकत और भी बढ़ रही है। विपक्ष झामुमो की इस बढ़ती ताकत से परेशान है। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता विकास विरोधियों को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाज को तोड़ने, जाति, धर्म के नाम पर फूट डालने, गढ़वा में हो रहे विकास कार्यों में बाधक बनने वाले लोगों को जनता करारा जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व के लोगों को गढ़वा की जनता ने काम करने का भरपूर मौका दिया। फिर भी उन्होंने जनता के काम के बजाय अपने कार्यों में लगे रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, परेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू समेत अन्य लोग उपस्थित थें।