लाइव पलामू न्यूज: पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात की शुरुआत हो गई है। लातेहार जिले के रांकीकला से बहने वाली औरंगा नदी का पानी अब पाइपलाइन के जरिए लिफ्ट करके सतबरवा के मलय डैम तक पहुंचेगा। इस बहुप्रतीक्षित योजना का शिलान्यास मंगलवार को मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह ने औरंगा नदी तट पर, रांकीकला में किया।

भूमिपूजन की विधि वैदिक रीति-रिवाज से पुरोहित उत्तम कुमार पाठक ने संपन्न कराई, जिसके बाद विधायक रामचंद्र सिंह ने फीता काटकर कार्य की आधारशिला रखी। मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसका संचालन कांग्रेस छात्र संगठन के नेता सौरभ तिवारी ने किया।
200 करोड़ की लागत से तैयार होगा प्रोजेक्ट :
सिंचाई विभाग के एई ने जानकारी दी कि औरंगा नदी पर दो मीटर ऊंचा बीयर बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक मीटर गहराई में 1200 एमएम व्यास का पाइप डाला जाएगा, जिससे पानी मलय डैम और अन्य छोटे जलाशयों तक पहुंचाया जाएगा। जेई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि औरंगा एवं कोयल नदी से जुड़े इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 200 करोड़ रुपए से अधिक होगी।
वही कार्यक्रम स्थल पर विधायक रामचंद्र सिंह सहित अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर चंद्रकांत शंकर और आशुतोष तिवारी ने बताया कि सैकड़ों ग्रामीणों को फलदार और इमारती पौधे वितरित किए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया ।

औरंगा नदी का पानी पाइप के सहारे मलय डैम में भरा जाएगा ताकि इस क्षेत्र के किसान हो समृद्ध : विधायक
मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि औरंगा नदी का पानी पाइप के सहारे मलय डैम में भरा जाएगा ताकि इस क्षेत्र के किसान समृद्ध हो सके। उन्होंने बताया कि डैम के अलावा छोटे-छोटे जलाशय में पाइपलाइन बिछाकर पानी भरी जाएगी। ताकि क्षेत्र में व्याप्त जल संकट से लोगों को निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल अकाल और सुखाड़ का दंश झेल रहा है , यह योजना यहां के लोगों के लिए लाइफ लाइन बनेगी।
ये रहे उपस्थित :-
इस दौरान रांकीकला ग्राम पंचायत की मुखिया शीला देवी, विजय तिवारी, अजय तिवारी, धनंजय तिवारी,मथुरा उरांव, कांग्रेस नेता सुरेंद्र गिरी, कामेश्वर यादव, वृंद बिहारी यादव, रविंद्र राम, विजय बहादूर सिंह, संजय यादव ,विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव,रौशन तिवारी, अमित कुमार ,धनंजय तिवारी, सचिन तिवारी, रोशन शुक्ला ,सौरभ तिवारी, भोला पांडे ,अजय तिवारी, अमित कुमार , निरंजन प्रसाद के अलावे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद थे।