लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: विगत दिनों मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से विचाराधीन कैदी ऋषिकेश कुमार दुबे फरार हो गया था। अब घटना के छह दिन बाद एसपी रीष्मा रमेशन ने गुरुवार को एमएमसीएच के कैदी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने भौतिक सत्यापन के बाद कहा कि एमएमसीएच में पुराने भवनों को तोड़ा जा रहा है।

ऐसे में कैदी वार्ड को शिफ्ट किया जायेगा। इसके लिए जेल अधीक्षक का भी पत्र मिला है। उन्होंने वार्ड से फरार हुए हत्याकांड के आरोपी मामले में कहा कि डीएसपी ने मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी है। इसमें कई लोगों की संलिप्तता सामने आई है। दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि विगत 8 फरवरी शुक्रवार सुबह 7 बजे एमएमसीएच के कैदी वार्ड से हत्याकांड का आरोपी ऋषिकेश कुमार दुबे फरार हो गया था। उसके भागने से पहले कैदी वार्ड में फोन पर बातचीत करते सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

वीडियो को देखकर यह स्पष्ट होता है कि कैदी वार्ड से योजना के तहत भगाया गया है। वार्ड के जवान दिनेश राम का बयान भी संदिग्ध लगा है। वहीं पुलिस कैदी के साथ नजर आए दो युवकों का कॉल डिटेल एवं लोकेशन निकाल उन्हें ढूंढने की कोशिश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *